Thursday, 31 January 2019

CM पर्रिकर ने गोवा का बजट पेश किया, कहा- मरते दम तक करूंगा राज्य की सेवा

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज यानी बुधवार को विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया. उन्होंने आर्थिक वर्ष 2019-2020 का बजट पेश करते हुए अपनी सीट पर बैठे-बैठे बजट भाषण पढ़ा. हालांकि इस दौरान उन्हें सहारा देने के लिए उनके सहयोगी अगल-बगल में मौजूद थे. Panaji: Chief Minister of Goa, Manohar Parrikar addresses the budget session in the state Assembly. pic.twitter.com/Mj7gNMCvOW — ANI (@ANI) January 30, 2019 पर्रिकर के पास राज्य के वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है. उन्होंने अपने भाषण में कहा कि वो अपनी आखिरी सांस तक सच्चे हृदय से गोवा की सेवा करते रहेंगे. बजट पेश करने के दौरान पर्रिकर ने सिर पर कैप पहन रखी थी. साथ ही उनके नाक में पाइप (ट्यूब) लगी हुई थी. 63 वर्षीय मनोहर पर्रिकर बजट पेश करने के दौरान काफी कमजोर दिख रहे थे. बजट भाषण पढ़ते हुए उन्होंने बीच में रूक कर पानी भी पिया. Goa Chief Minister Manohar Parrikar in state assembly: Today, once again I promise that I will serve Goa with sincerity, integrity, and dedication until my last breath. There is a josh, that is too high and I'm fully in hosh. pic.twitter.com/NwaDxCQrTi — ANI (@ANI) January 30, 2019 इससे पहले, मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोवा पहुंचकर  मनोहर पर्रिकर से मुलाकात कर उनका हाल-चाल पूछा था. इस मीटिंग के बाद यह अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं कि उनके बीच राफेल मुद्दे को लेकर चर्चा हुई होगी. बाद में राहुल ने यह बताया कि पर्रिकर ने उनसे कहा कि उनका राफेल सौदे से कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि राहुल गांधी ने यह नहीं बताया कि पर्रिकर ने उनसे यह बात कब कही थी. बता दें कि गोवा के मुख्यमंत्री पिछले कई महीनों से पैनक्रियाटिक कैंसर नामक बीमारी से जूझ रहे हैं. पर्रिकर की गंभीर स्थिति के मद्देनजर कांग्रेए पिछले कुछ समय से उनकी जगह किसी अन्य को राज्य की बागडोर सौंपने की मांग करती आई है. पार्टी यह आरोप भी लगाती रही है कि सत्ताधारी बीजेपी ने अपनी सरकार बचाए रखने के लिए उन्हें (मनोहर पर्रिकर) जबरन अपने पद पर बनाए रखा है.

from Latest News राजनीति Firstpost Hindi http://bit.ly/2RYa807

No comments:

Post a Comment

RBI Bids For Iconic Air India Tower In Mumbai's Nariman Point

The Reserve Bank of India (RBI) has tossed its hat in the ring for the taking over of Air India's iconic tower at Nariman Point in Mumba...