Thursday, 31 January 2019

शशि थरूर के बयान पर स्मृति ईरानी का तंज- सवाल तो राहुल गांधी के जनेऊ पर भी उठना चाहिए

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के कुंभ स्नान पर कांग्रेस नेता शशि थरूर के बयान पर हंगामा हो गया है. अब इस मुद्दे पर बीजेपी की तरफ से स्मृति ईरानी ने थरूर को जवाब दिया है. ईरानी ने कहा, सवाल तो राहुल गांधी से पूछा जाना चाहिए जो रणनीति के तहत जनेऊ पहनते हैं क्योंकि आगे चुनाव है. ईरानी ने कहा, थरूर का कुंभ स्नान को लेकर मजाक बनाना दुनिया भर के लाखों हिंदुओं की मान्यताओं पर हमला है. गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिंदुत्व पर निशाना साधा था. थरूर ने प्रयागराज कुंभ में योगी के डुबकी लगाने पर बुधवार को तंजभरे अंदाज में ट्वीट किया था कि गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं. इस संगम में सब नंगे हैं! जय गंगा मैया की! योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रियों ने मंगलवार को संगम तट पर कैबिनेट बैठक की थी और इसके बाद समूह में जाकर कुंभ स्नान किया था. हालांकि थरूर के इस ट्वीट पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा था कि उन्हें (शशि थरूर) कुंभ के महत्व की कैसे जानकारी होगी? वो जिस तरह के माहौल में पले-बढ़े हैं इसलिए इसके बारे में नहीं जान सकते. उन्होंने कहा कि आप लोगों (कांग्रेस नेताओं) ने बहुत पाप किए हैं इसलिए गंगा में डुबकी लगाकर अपने पापों का प्रायश्चित कर लें. Smriti Irani:For Shashi Tharoor to make a statement which tantamounts to a religious slur.Question needs to be asked of Rahul Gandhi who strategically wears a ‘Jenau’ only when there are polls, as to why he has allowed this attack on beliefs of millions of Hindus across the world pic.twitter.com/RIYkVynr47 — ANI (@ANI) January 30, 2019 ये भी पढ़ें: लालू यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, लगातार दूसरे दिन आया चक्कर, गिरते-गिरते बचे ये भी पढ़ें: फॉरेन करंसी की स्मगलिंग के आरोप में फंसे राहत फतेह अली खान, ED ने भेजा नोटिस

from Latest News राजनीति Firstpost Hindi http://bit.ly/2MEPgoI

No comments:

Post a Comment

RBI Bids For Iconic Air India Tower In Mumbai's Nariman Point

The Reserve Bank of India (RBI) has tossed its hat in the ring for the taking over of Air India's iconic tower at Nariman Point in Mumba...