गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर निराशा जताई है और कहा है कि राहुल ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए मेरे से हुई मुलाकात का जिक्र किया. उन्होंने लिखा है कि वे बिना पूर्व जानकारी के मिलने आए और हमारी मुलाकात मात्र पांच मिनट की थी. इस दौरान राफेल पर कोई चर्चा नहीं हुई. Goa CM Manohar Parrikar writes to Congress President Rahul Gandhi, writes "I feel let down that you have used this visit for your petty political gains. In the 5 minutes you spent with me, neither did you mention anything about Rafale, now did we discuss anything related to it.' pic.twitter.com/HbUX6yiDk3 — ANI (@ANI) January 30, 2019 कांग्रेस अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी में पर्रिकर ने कहा, 'मुझे काफी निराशा हुई कि आपने (राहुल गांधी) इस मुलाकात को अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया. आपने मेरे साथ पांच मिनट बिताए. इस दौरान न तो आपने राफेल का कोई जिक्र किया और न हमने इससे संबंधित कोई चर्चा की.' दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बुधवार को राहुल गांधी ने कहा कि मैं कल पर्रिकर जी से मिला था. पर्रिकर जी ने स्वयं कहा है कि डील बदलते समय प्रधानमंत्री ने हिंदुस्तान के रक्षा मंत्री से नहीं पूछा था. मंगलवार को राहुल गांधी ने पणजी में सीएम दफ्तर जाकर अस्वस्थ चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से मुलाकात की थी. कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर इस मुलाकात को निजी बताया था और पर्रिकर के जल्द ठीक होने की कामना की थी.
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi http://bit.ly/2SiDTYE
Learn how to make use of tech and gadgets around you and discover cool stuff on the Internet. Our blog covers all types of technology, including advice for all the popular operating systems and gadgets on the market. We also write about tips for users browsing, social media and gaming habits.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
RBI Bids For Iconic Air India Tower In Mumbai's Nariman Point
The Reserve Bank of India (RBI) has tossed its hat in the ring for the taking over of Air India's iconic tower at Nariman Point in Mumba...

No comments:
Post a Comment