वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम की कार्यवाहक कप्तान मेरिसा एग्विलेइरा ने बुधवार को उम्मीद जताई कि क्रिकेट खेलने वाले अन्य देश उनकी टीम के नक्शेकदम पर चलेंगे और निकट भविष्य में पाकिस्तान का दौरा करेंगे. मेरिसा मंगलवार रात अपनी टीम के साथ कराची पहुंची. दोनों टीमों के बीच यहां तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज होगी जिसके बाद एकदविसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज दुबई में खेली जाएगी. टीम की नियमित कप्तान स्टेफनी टेलर ने हालांकि सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा नहीं करने का फैसला किया है. Warm welcome at the Jinnah International Airport for the ladies.#WindiesCricket #ItsOurGame #WIWvPAKW pic.twitter.com/RCy3p4CUwm— WINDIES Women (@windieswomen) January 30, 2019 मेरिसा ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहा, ‘मुझे लगता है कि जहां तक पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी का सवाल है तो पाकिस्तानी सही दिशा में जा रहे हैं. हम यहां सकारात्मक मानसिकता के साथ आए हैं और मेजबान टीम की किसी भी चुनौती के लिए भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार हैं.’ उन्होंने कहा, ‘जब सवाल पाकिस्तान में क्रिकेट को वापस लाने का है तो मुझे लगता है कि अन्य टीमों को भी पाकिस्तान आने के बारे में पुनर्विचार करना चाहिए.’ स्टेफनी ने श्रृंखला के कराची चरण में नहीं खेलने का फैसला किया है और वह यूएई में एकदिवसीय मैचों के लिए टीम से जुड़ेंगी.
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi http://bit.ly/2DJ5af5
Learn how to make use of tech and gadgets around you and discover cool stuff on the Internet. Our blog covers all types of technology, including advice for all the popular operating systems and gadgets on the market. We also write about tips for users browsing, social media and gaming habits.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
RBI Bids For Iconic Air India Tower In Mumbai's Nariman Point
The Reserve Bank of India (RBI) has tossed its hat in the ring for the taking over of Air India's iconic tower at Nariman Point in Mumba...

No comments:
Post a Comment