बीजेपी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा. राजभर ने प्रयागराज में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों द्वारा गंगा स्नान किए जाने पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि योगी सरकार अपने पाप धोने के लिये कुंभ में गंगा स्नान कर रही है. उन्होंने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ सरकार में एसपी और बीएसपी सरकार की तुलना में चार गुना अधिक भ्रष्टाचार है. अक्सर अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले राजभर ने कहा कि योगी सरकार के मंत्रिपरिषद सदस्य कुम्भ में अपना पाप धोने के लिये गए थे. जनता से वादाखिलाफी भी पाप है. इसी को धोने का काम योगी सरकार के मंत्रियों ने किया है. उल्लेखनीय है कि योगी मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने मंगलवार को कुम्भ में गंगा स्नान किया था. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा अयोध्या में अधिगृहीत भूमि को लेकर उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर किये जाने के बारे में पूछे गये सवाल पर राजभर ने कहा कि यह जनता को बेवकूफ बनाने की कवायद है.
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi http://bit.ly/2CSQNTC
Learn how to make use of tech and gadgets around you and discover cool stuff on the Internet. Our blog covers all types of technology, including advice for all the popular operating systems and gadgets on the market. We also write about tips for users browsing, social media and gaming habits.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
RBI Bids For Iconic Air India Tower In Mumbai's Nariman Point
The Reserve Bank of India (RBI) has tossed its hat in the ring for the taking over of Air India's iconic tower at Nariman Point in Mumba...

No comments:
Post a Comment