आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह देशभर में जनसभाएं और रैली कर रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को वह उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचे. यहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए गठबंधन पर जम कर हमला बोला. इसके बाद वह लखनऊ पहुंचे और वहां भी राम मंदिर बनाने का संकल्प किया. राहुल बाबा इसे खून की दलाली कहते हैं. उन्होंने कहा, राहुल बाबा, क्या आपने किसी अनाथ बच्चे के सिर हाथ फेरा है. आपको नहीं पता कि सर्जिकल स्ट्राइक में क्या हुआ. ये बीजेपी की सरकार है. सिंघवी बाबू कांग्रेस को राम जन्मभूमि पर बोलने का अधिकार नहीं है. बीजेपी चाहती है कि जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण पूरा होना चाहिए. लेकिन जब भी कोर्ट में केस आता है, राहुल बाबा के वकील जाकर अड़ंगा लगाते हैं. महाभियोग से डराते हैं. और केस में देरी करते हैं. राम जन्मभूमि न्यास को उनकी जमीन लौटाने की कोशिश शुरू कर दी है. कांग्रेस के शासन में यह जमीन ले ली गई थी. 16 साल आपके पास थे लेकिन आपने कुछ नहीं किया. हम मानकर चल रहे थे कि कोर्ट में केस चलेगा. लेकिन कोर्ट में केस नहीं चला. आखिर ऐसा क्यों हुआ. यह केस चलना चाहिए और जल्दी ही राम मंदिर बनना चाहिए. आरक्षण पर अमित शाह ने बोला कि पहली बार नरेंद्र मोदी की सरकार ने आर्थिक तौर पर पिछड़े गरीबों को आरक्षण देने का प्रयास किया है. यह बात भी विपक्षी पार्टियों को अच्छी नहीं लगती है. कानपुर में क्या बोला? अमित शाह ने कहा, 'जब विधानसभा के चुनाव थे तब भी यूपी के दो लड़के इकट्ठे आए थे. आज भी गठबंधन हुआ है. ये कहते हैं ये हो जाएगा वो हो जाएगा, उस वक्त भी कहते थे. लेकिन जिस वक्त बीजेपी का कार्यकर्ता बूथ के मैदान में उतरा, सब गठबंधन को ध्वस्त कर के 325 सीट लाया.' Amit Shah: Jab vidhansabha ke chunaav the tab bhi UP ke 2 ladke ikattha aaye the.Aaj bhi gathbandhan hua hai, ye kehte hai ye ho jayega vo ho jayega, uss waqt bhi kehte the. Lekin jis waqt BJP ka karyakarta booth ke maidan mein utra, sab gathbandhan ko dhwast kar ke 325 seat laya pic.twitter.com/AWWmaj0VYw — ANI UP (@ANINewsUP) January 30, 2019 NRC पर अपना रुख स्पष्ठ करे विपक्ष कानपूर में बीजेपी अध्यक्ष ने एक बार फिर से एनआरसी के मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन को अपना रुख स्पष्ठ करने की चुनौती दी. उन्होंने कहा, 'चुनाव में जाने से पहले गठबंधन के सभी नेता एनआरसी के मुद्दे पर अपना रुख जनता के सामने स्पष्ठ करें, के आप घुसपैठिए को रहने देना चाहते हो या नहीं.' BJP President Amit Shah in Kanpur: Chunaav mein jaane se pehle gathbandhan ke sabhi neta NRC ke mudde par apna rukh janta ke saamne spasht kare, ke aap ghuspaithiye ko rehne dena chahte ho ya nahi. pic.twitter.com/ocmOtsKSqm — ANI UP (@ANINewsUP) January 30, 2019 सप्ताह के छह दिनों में होंगे छह पीएम कानपुर रैली में गठबंधन का प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा इस मुद्दे पर भी बीजेपी अध्यक्ष ने विपक्षी दलों को घेरा. उन्होंने कहा, 'अगर गठबंधन सत्ता में आता है तो सोमवार को बहन जी प्रधानमंत्री होंगी, अखिलेश जी मंगलवार को, ममता दीदी बुधवार को, शरद पवार जी गुरुवार को, देवेगौड़ा जी शुक्रवार, शनिवार को स्टालिन और रविवार को पूरा देश छुट्टी पर चला जाएगा.' BJP President Amit Shah in Kanpur: If gathbandhan comes to power then Behenji will be PM on Monday, Akhilesh ji on Tuesday, Mamata didi on Wednesday, Sharad Pawar ji on Thursday, Deve Gowda ji on Friday, Stalin on Saturday, and the whole country will go on a holiday on Sunday. pic.twitter.com/zIkeaEfAzV — ANI UP (@ANINewsUP) January 30, 2019
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi http://bit.ly/2G83bT4
Learn how to make use of tech and gadgets around you and discover cool stuff on the Internet. Our blog covers all types of technology, including advice for all the popular operating systems and gadgets on the market. We also write about tips for users browsing, social media and gaming habits.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
RBI Bids For Iconic Air India Tower In Mumbai's Nariman Point
The Reserve Bank of India (RBI) has tossed its hat in the ring for the taking over of Air India's iconic tower at Nariman Point in Mumba...

No comments:
Post a Comment